Home
How to

गणेश चतुर्थी पर WhatsApp Stickers कैसे डाउनलोड करें, यहां जानें स्टेप–बाई–स्टेप पूरा प्रोसेस

गणेश चतुर्थी WhatsApp Stickers: WhatsApp दुनिया के सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप में से एक है। इसका उपयोग करना बेहद आसान है और यह टेक्स्ट मैसेज, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल, GIF, डूडल, स्टिकर और एनिमेटेड स्टिकर सहित कई फीचर्स के साथ आता है जो यूजर्स को अपने चाहने वालों के साथ चैट करने में मदद करता हैं। इसमें एक खास फीचर WhatsApp Stickers है। इसमें न केवल व्हाट्सएप पर दोस्तों और परिवार के साथ नियमित रूप से चैट करना है बल्कि उन्हें उनके जन्मदिन और विशेष अवसरों पर बधाई देना भी दे सकते है। यानि आप त्योहारों पर अलग-अलग स्टिकर्स भेजकर ऑनलाइन सेलेब्रेशन कर सकते है।

गणेश चतुर्थी पर WhatsApp Stickers कैसे डाउनलोड करें, यहां जानें स्टेप–बाई–स्टेप पूरा प्रोसेस

वहीं आज गणेश चतुर्थी हैं, तो आप अपने दोस्तों को या परिवार के लोगों को व्हाट्सएप स्टिकर्स भेजना पसंद करेंगे। तो हमने यहाँ बताया है कि कैसे आप इस पावन पर्व पर भगवान गणेश जी के स्टिकर्स भेज सकते हैं। तो चलिए आज हम भी ऑनलाइन गणेश चतुर्थी के पर्व को मनाते है और चाहने वालों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

गणेश चतुर्थी पर WhatsApp Stickers कैसे डाउनलोड करें, यहां जानें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस

How To Download Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers

गणेश चतुर्थी के व्हाट्सएप स्टिकर्स पैक को अपने WhatsApp चैट में कैसे जोड़ सकते हैं, इसके बारे में हमने यहाँ नीचे पूरा स्टेप्स बताया है आप उसको फॉलो करके पैक डाउनलोड कर सकते हैं। तो नीचे कुछ सरल से स्टेप्स बताए है उसको फॉलो करके अप अपने व्हाट्सएप में Ganesh Chaturthi के WhatsApp Stickers के पैक को जोड़ सकते हैं:

STEP 1: इसके लिए सबसे पहले तो आपको अपने एंड्रॉइड फोन में WhatsApp के ऐप को ओपन करना होगा।

STEP 2: अब इसके बाद आप कोई भी एक चैट को ओपन कर दीजिये।

STEP 3: चैट को ऑप्शन करने के बाद वहां नीचे इमोजी (Emoji) के ऑप्शन पर टैप कर दें।

STEP 4: अब आपको इसके बाद Next "+" के आइकॉन पर टैप करना होगा।

STEP 5: फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और "Get More Stickers" का ऑप्शन देखने को मिलेगा वहाँ पर टैप करें।

STEP 6: अब आपको व्हाट्सएप Google Play Store पर ले जाएगा।

STEP 7: इसके बाद अब यहाँ गूगल प्ले स्टोर में व्हाट्सएप स्टिकर पैक (WhatsApp Sticker Pack) को सर्च करना है।

STEP 8: Google Play Store पर कई सारे थर्ड-पार्टी ऐप्स मिल जाएंगे। इसके बाद कोई ऐप को इंस्टॉल करें।

STEP 9: इसके बाद ऐप पर आपको जो चाहिए वो स्टिकर पैक को सेलेक्ट कर दें। ऐसे में, आपको Ganesh Chaturthi या गणेश चतुर्थी स्टिकर को सेलेक्ट कर दें।

STEP 10: इस प्रकार आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया स्टिकर पैक आपके WhatsApp में My Stickers के सेक्शन में जुड़ जाएगा।

STEP 11: इसके बाद आप जिन्हें भी रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी के स्टिकर्स भेज सकते है।

इस प्रकार व्हाट्सएप की मदद से आप दूर बैठे दोस्तों या परिवार वालों के साथ ऑनलाइन गणेश चतुर्थी के इस उत्सव को मना सकते है। Whatsapp Stickers (व्हाट्सएप स्टिकर्स) के पैक में आपको बहुत सारे अलग-अलग स्टिकर्स मिल जाएँगे जिसको आप अपने व्हाट्सएप में सेव करके रख सकते है जिसको जब चाहे तब भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Download Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X