खुशखबरी : 1,500 रुपए के फोन में चला सकेंगे फेसबुक
जियोफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 14 फरवरी को रिलायंस जियो अपने 4जी फीचर जियोफोन में फेसबुक ऐप का लाइट वर्जन पेश कर रही है। फेसबुक का लाइट वर्जन बुधवार से प्लेस्टोर पर मौजूद होगा। बता दें कि जियोफोन में फिलहाल वॉट्सएप का ब्राउजिंग वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है।
अब कंपनी ने यूजर्स के लिए फेसबुक लाइट ऐप भी पेश कर दिया है। जियोफोन में काईओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) दिया गया है और फेसबुक ऐप को इसी ओएस के लिए डिजाइन किया गया है। जियोफोन कई सारे प्री इंस्टॉल ऐप के साथ आता है, लेकिन फोन में कोई भी बाहरी ऐप नहीं दिया गया है। फेसबुक ऐप इस फोन में पहला एक्सटर्नल ऐप होगा।

फेसबुक ऐप के काईओएस वर्जन में यूजर्स जियोफोन में नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक, न्यूज फीट और फोटो देख सकेंगे। फेसबुक ऐप काईओएस वर्जन बुधवार से सभी काईओएस बेस्ड मोबाइल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जियोफोन के लॉन्च के समय कहा जा रहा था कि इस फोन में फेसबुक और वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, लेकिन कुछ समय पहले यूजर्स ने इस फोन से वॉट्सएप इस्तेमान कर हैरान कर दिया था।
बाद में पता चला था कि यूजर्स ने वॉट्सएप ऐप को नहीं बल्कि ब्राउजर वर्जन को डाउनलोड किया था। जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने बताया, ''जियो फोन दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर माइग्रेट करने की तकनीक के साथ बना है। जैसा कि हमने वादा किया था, जियो फोन में जल्द ही दिग्गज ऐप्लिकेशन आनी शुरू हो जाएंगी। इसकी शुरुआत फेसबुक के साथ हो गई है।''
बता दें कि एक बार फिर जियोफोन की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इस बार रिलायंज जियो ने फोन की बुकिंग के लिए मोबिक्विक वेबसाइट से हाथ मिलाया है। इसके लिए यूजर्स को MobiKwik के होमपेज पर जा कर रिचार्ज वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप को recharge and bill payment पर जाकर फ़ोन बुकिंग करनी होगी.

जियोफोन की खास बातें- इस फीचर फोन में कॉम्पैक्ट डिजाइन, 4वे नेवीगेशन, एसडी कार्ड स्लॉट जैसी कई सुविधाएं हैं. इसके अलावा ये फोन वॉयस कमांड पर भी काम करता है। इसके बाकी फीचर्स पर डालते हैं एक नजर :
- अल्फान्यूमेरिक की पैड
- 4 वे नेविगेशन
- कॉम्पैक्ट डिजाइन
- 2.4" QVGA डिस्प्ले
- बैटरी एंड चार्जर
- SD कार्ड स्लॉट
- कैमरा
- माइक्रोफोन और स्पीकर
- हेडफोन जैक


Click it and Unblock the Notifications








